झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- बीती रात नगर की पद्मावती तट स्थित मोती कॉलोनी से चोरों द्वारा एक ही घर पर रखी दो बाइक चुराकर पुलिस को अपनी सक्रियता का परिचय दिया। बाइक मालिक निलेन्द्रसिंह राजावत ने बताया कि उसकी तथा उसके मित्र निलेश प्रजापत की बाइक एमपी 45 एनई 0687 पेशन प्रो एवं एमपी 45 एमई 6004 पल्सर बाइक कल रात मेरे घर के बाहर रखी थी जो कि बदमाशों द्वारा चुरा ली गई। आसपास तलाश करने पर कही नजर नहीं आने के बाद थाना थांदला मामला दर्ज करवाया गया। गौरतलब है कि पद्मावती तट स्थित सभी कॉलोनिया में अक्सर बाइक चोरी की घटनाएं होती रहती है नगर मे हुई अन्य बाइक चोरी भी पद्मावती तट के आसपास के इलाकों में ही हुई है जिससे यहां के रहवासियो में खासा खौफ है। Post navigation अलीराजपुर जिला जेल मे कैदी की मोत एक माह से पत्नी ओर पांच बच्चो को तलाश रहा पति