अलीराजपुर Live के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 

पति – पत्नी मे थोडा विवाद हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा ..पुलिस ने पति को उठाया ओर शाम को समझाईश देकर छोड दिया..जब घर पहुंचा तो पता चला पत्नी ओर 5 बच्चे घर पर नहीं है सोचा गुस्से मे मायके गयी होगी ..एक दिन – तीन दिन -5 दिन गुजर गये मगर पत्नी ओर बच्चे नहीं लोटै.. जब अपनी ससुराल मे तलाश किया तो पता चला कि पत्नी ओर बच्चे वहाँ भी नहीं है अब यह बेबस पति दर सिंह पिता शंकर निवासी सेजगांव थाना नानपुर अभी भी बेबस होकर भटक रहा है चाहता है परिवार मिल जाये मगर पुलिस सहयोग नहीं कर रही है पत्नी रेशमा ओर बच्चे उर्मिला, प्रमिला , रीना , पवन ओर रीता विगत एक महीने से गायब है । बताया जाता है कि उसका घर भी कुछ लोगों ने जला दिया है जिसमें रखें परिवार के फोटो भी जलकर राख हो गये है । ओर उसके जानवरों को भी बेच दिया गया । अब परेशान दर सिंह पुलिस के समक्ष फिर से फरियाद लगा रहा है कि उसे उसके परिवार से मिला दिया जाये । इस संबंध मे नानपुर थाना प्रभारी सीताराम उपाध्याय का कहना है कि दरसिह अपनी पत्नी से मारपीट करता था जिसकी शिकायत नानपुर थाने मे दज॔ है अब इतने दिनों बाद इसे परिवार की याद आ रही है उस समय पुलिस को कह रहा था कि पत्नी ओर बच्चे पत्नी के मायके मे होंगे । खैर हम जांच कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *