झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- अभी-अभी पेटलावद-थांदला मार्ग के ग्राम झोसर गांव में निजी यात्री बस में बाइक सवार अनियंत्रित होकर घुस जाने पर उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अमित नरसिंह खडिय़ा उम्र 15 वर्ष पेटलावद आ रहा था कि ग्राम झोसर मातापाड़ा में बाइक से रफ्तार के साथ बस में जा घुसा जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि अमित के पिता नरसिंह खडिय़ा की भी एक वर्ष पूर्व इसी मार्ग पर बाइक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। Post navigation रोजगार सहायक से मारपीट करने पर लामबंद हुए रोजगार सहायक अब 12 वर्षीय बेटी ने मां के हाथ जोड़ कहा, मां घर की इज्जत के लिए बनवा लो शौचालय