अर्पित चोपड़ा @ खवासा उप निरीक्षक रज्जन सिंह गणावा को खवासा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। गणावा ने गुरुवार देर रात चौकी प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले वे झाबुआ कोतवाली पर पदस्थ थे। नवागत चौकी प्रभारी के लिए चोरों की सक्रियता, अवैध शराब, बेतरतीब यातायात सहित अपराधों पर अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती होगी। नवागत चौकी प्रभारी गणावा ने झाबुआ live से चर्चा में बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही आम जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध हो ऐसा वे प्रयास करेंगे। वहीं अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ पैदा करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। Post navigation युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से ग्राम में फैली सनसनी; पुलिस की तफ्तीश शुरू चिकित्सक के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना रैफर सेंटर ; हजारों की निर्भरता फिर भी चिकित्सक नहीं