झाबुआ। नगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो चोर भगवान के मंदिर पर भी हाथ साफ करने में गुरेज नहीं कर रहे है। विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर जहां शनिवार सायंकाल को ही देवी भागवत कथा के नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ है, पर रात डेढ बजे बदमाश ने शिव मंदिर में लगे दान पात्र का नकूचा तोड़कर उसमें करीबन 10 हजार रुपए चुरा लिए। पुजारी घनश्याम बेैरागी ने बताया कि कथा समापन के बाद रात में मंदिर में 12 बजे तक आवाजाही बनी रही। रात्रि में पुजारी भी मंदिर अहाते में सोये हुए थे। इसके बावजूद भी दान पात्र का नकूचा तोड़कर चोर राशि चुरा ले गया। दान पात्र में सिर्फ पांच रुपए के सिक्के वह छोड गया है प्रातःकाल इस चोरी का पता लगते ही पुलिस को खबर की। गोरतलब है कि पिछले तीन दिनों में इसी कालोनी में दो घरों में घुस कर बदमाश मोबाइल एवं दीवार पर लटके पेट की जेब मे रखे करीब डेढ़ हजार रुपए ले गया। पंडित घनश्याम बेरागी द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। Post navigation गंदगी बनी ग्रामीणों की समस्या पेंशनरों के लिए बनेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र