नानपुर से जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर जिले मे शुक्रवार से आदिवासी परम्परा का लोकपर्व भगोरिया प्रारम्भ हो गया। सप्ताह भर चलने वाले भगोरिया पर्व मे शनिवार को नानपुर  का भगोरिया उमंग व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भोर होते ही विभिन्न प्रकार की दुकाने सजने लग गई थी। थाना परिसर पर  एक मात्र  झूला चकरी आने से काफ़ी भीड़ देखी  गई। जैसे  जैसे तापमान बढ़ता गया वैसे वैसे भगोरिया का हाट बाजार भी अपने पुरे यौवन पर था। आस पास के 20-25 ग्राम के लोग अपने परिवार व मित्रो के साथ भगोरिया मैले मे आते रहे। इस बार भी पाश्चत्य संस्कृति की झलक युवक युवतियाँ पर स्पष्ट दिखाई दी। वही अपनी संस्कृति के साथ भी दिखाई दिये। दोपहर मे भगोरिया मेला अपनी रंगत मे पूरी तरह रंग गया था। मेला मे विभिन्न प्रकार के व्यंजन, खिलोने, आइसक्रीम, कुल्फी का आनंद आमजनो ने लिया। युवाओं की टोली एक जैसी वेशभूषा मे दिखाई दिये।युवक युवतियों की टोली मादल की थाप व बासुरी की तान पर खूब थिरकते नजर आये !दोनों ग्राम के पटेल द्वारा ढ़ोल और मादल के साथ  परम्परागत   गैर निकाली गई !

कांग्रेस से विधायक पटेल व हिन्दु जनजातीय संगठन से प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए

दोपहर पश्चात कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल अपने समर्थको के साथ मेले मे शामिल होकर गैर निकाली व सभी लोगो को भगोरिया पर्व की वधाई दी। उनके साथ पुष्पराज पटेल भी थे। वही दूसरी और हिन्दू जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने अपनी टीम के साथ रंग ग़ुलाल के साथ गैर निकाली जो मैला स्थल तक गई।भाजपा की और से कोई जनप्रतिनिधि नहीं शामिल होने से समर्थको मे निराशा दिखाई दी।

पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

नानपुर के भगोरिया हाट  बाजार मे पुलिस व स्थानीय ग्राम पंचायत की और से शुद्द पेयजल व्यवस्था रखी गई थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र खरातिया ने बताया मेले में लड़कियों के साथ हरकतें करने वाले दो मनचलो के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियो व अनुविभागीय अधिकारी लक्ष्मी गामड़ के निर्देशन पर चाक चौबंद व्यवस्था थी !प्रत्येक चौराहा व ट्रापिक को नियंत्रित करने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस की शानदार व्यवस्था थी सुबह से ही दो पहिया वाहन को पहले से सुनिश्चित स्थान पर खडे करवाये गए थे, व भारी वाहन को दोनों और की सीमा पर 2-3घंटे के लिए प्रतिबंधित किया गया। छोटे वाहन,  यात्री बस व एम्बुलेंस को पुलिस की निगरानी मे निकाले गए !मैला स्थल पर फायर बिरगेट व एम्बुलेनस की व्यवस्था रखी गई थी ! को। छूट पूट घटनाओ को छोड़कर शांति के साथ संपन्न हुआ भगोरिया पर्व। तीन बजे बाद पुलिस प्रशासन द्वारा मैले मे आये झूला चकरी बंद कराकर सभी को अपने घर शांति से जाने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *