डॉ. सरफराज खान, उमरकोट चोरों के हौसलों दिन प्रतिदिन बुलंदियों को छू रहे हैं ऐसा लगता है उन्हें पुलिस या कानून का डर नहीं रहा, तभी तो उमरकोट ग्राम के उपसरपंच आनंदीलाल पटेल के घर में अब से कुछ देर पहले चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सूत्र बताते हैं कि जिस वक्त चोर घर में घुसे मोहल्ले में कोई नहीं था। चोरों ने 3 किलो चांदी, 6 तौला सोना एवं 22 हजार रुपए नकदी होना बताया गया है। चोरी की घटना के झाबुआ से सीन ऑफ क्राइम डॉ. मुजाल्दा अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। वहीं चौकी प्रभारी सुनीता चौहान फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो, जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। ) Post navigation सड़क हादसे में फिर एक युवक ने गंवाई अपनी जान.. पटाखों का अवैध रूप से भंडारण करने वालो पर छापामार कार्रवाई, लाखो रूपये अवैध पटाखे बरामद…