झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जिन्होंने शिक्षकों के सम्मान को बढ़ाया व एक देश के पूर्व दूूसरे राष्ट्रपति होने के बावजूद भी शिक्षक की गरिमा को बनाया रखा। उनकी याद में मनाए जा रहे शिक्षक दिवस पर थांदला उपभोक्ता हितैषी मंच अध्यक्ष माणकलाल जैन व समिति के सदस्य के सहयोग से उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह रखा गया। स्वागत भाषण पूर्व जिला पत्रकार अध्यक्ष एवं एडवोकेट सलीम शैरानी ने किया जिसमें कुछ पंक्तियां से शिक्षकों के महत्व को तेरा जिक्र तेरा अहसास जिनका ख्याल दिल में हैं ऐसे शिक्षक ही भावी पीढ़ी के राष्ट्र निर्माता जिनका सम्मान हरेक विद्यार्थी चाहे वह कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाए लेकिन उसकी आत्मा में शिक्षकों के प्रति सम्मान रहता ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला योजना समिति के सदस्य विश्वास सोनी ने भी गुरु गोविंद दौऊ खड़ेे काके लागो पांव, बलिहारी गुरुदेव आपकी गोविंंद दीयो बताए की पंक्तियों से शिक्षकों के सम्मान में बताया की शिक्षक ही भावी पीढ़ी व राष्ट्र के हरेक नागरिक की नींव है। उनके सम्मान से व्यक्ति उच्च स्तर तक प्राप्त कर सकता है। इसी तरह विशेष मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा ने भी शिक्षकों के बारे में बताया कि उत्कृष्ट स्कूल में हमारे काकनवानी क्षेत्र के बच्चों के एडमिशन आदि कार्य के लिए यहां के प्राचार्य आदि संपर्क करने पर हमें भी उचित मार्गदर्शन देकर बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया व कार्यक्रम का संचालन कर रहे एडवोकेट वीरेंद्र बाबेल ने भी कहा कि शिक्षकों से ऐसा निवेदन है कि आपके स्कूल में जो भी बच्चे पढ़कर उच्चाधिकारी डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, मजिस्ट्रेट बने हो तो वह भी हमें अवगत करवाए ताकि अगला कोई कार्यक्रम हम उनके सम्मान में रख सके व कार्यक्रम में अतिथि व भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, कमलेश वसुनिया सरपंच, सोहन सिंगाड़ सरपंच, नगर अध्यक्ष महेश नागर भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल के प्राचार्य एमसी गुप्ता, व्याख्याता पीएन अहिरवार, वरिष्ठ अध्यापक मथियास निनामा, ज्योति राठौर, भारती शर्मा, तृप्ति शर्मा, जयेंद्र तिवारी, श्रीकांत शुक्ला, नटवरलाल नागर, मनीष बैरागी, हेमेंद्र उपाध्याय, मनीष भाबर, साधना त्रिपाठी, दिनेश चतुर्वेदी, नीलम अमलियार और उपभोक्ता हितैषी मंच थांदला के राजू धानक, कमलेश तलेरा, शाहिद खान, श्रीमंत अरोड़ा, जमील खान, विकास जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में माणकलाल जैन ने शिक्षकों से कहा कि आपका आशीर्वाद बना रहे और इसी तरह आप हमें मार्गदर्शन देते रहे व सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार माणकलाल जैन ने माना।
19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *