भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल झाबुआ थाने में ट्राफिक इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ उप निरीक्षक कोमल मीणा को जबलपुर में आयोजित पुलिस प्राइड अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर प्रदेश के सभी अधिकारियों ने की झाबुआ पुलिस की सराहना की। 25 अगस्त की रात जबलपुर में आयोजित पुलिस प्राइड अवार्ड में प्रदेश भर से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए चिन्हित किया गया, जहां रंगारंग प्रस्तुति के बाद उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसी घड़ी में झाबुआ में पदस्थ उप निरीक्षक कोमल मीणा को विशेष इंवेस्टीगेशन अवार्ड से नवाजा गया उनके उत्तम कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजीपी शैलेन्द्र सिंह, विशेष अतिथि के रूप में वित्त मंत्री तरुण भनोत, मंत्री लखन घनघोरिया, जबलपुर कलेक्टर एवं आईजी-डीजीपी एवं महापौर उपस्थित रहे। ) Post navigation पानी में बहे युवक की लाश दो दिन बाद मिली पंच कुंडी गायत्री यज्ञ के साथ ही संगीतमय सुंदरकांड संपन्न