पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया दो दिन पूर्व रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम आम्बापाड़ा में 18 वर्षीय सोनू नामक युवक के पानी मे तेज बहाव में बह गया था, जिसके बाद युवक सोनू की ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। लेकिन 2 दिन तक सोनू का कोई पता नही चल पाया था इस बीच आज दोपहर करीब 4 बजे सोनू की लाश ग्रामीणों को आम्बापाड़ा से करीब 8 किमी दूर शिवकुंड के समीप चेनपुरी से मिली है। जिसे ग्रामीणों द्वारा बड़ी मशक्कत के साथ पानी से बाहर निकाला गया, लाश पानी की वजह से गल चुकी है। ) Post navigation पुलिस विभाग के 50 से अधिक स्कूल के प्राचार्य-प्रधान अध्यापकों को प्रशिक्षण में दी महत्वपूर्ण जानकारियां उपनिरीक्षक कोमल मीणा को जबलपुर में पुलिस प्राइड अवार्ड से नवाजा