मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे में नए बस स्टैंड क्षेत्र में निवासरत चौहान परिवार द्वारा बारिश के मध्य उचित व्यवस्था कर पांच कुंडी गायत्री का तथा रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम संपन्न कराया।चौहान परिवार के जेष्ठ पुत्र देवेंद्र (बंटी) ने बताया कि उन्होंने अपने पिता शिवकुमार चौहान की पुण्यतिथि पर गायत्री शक्तिपीठ जोबट तथा गायत्री परिवार आम्बुआ के सहयोग से पंच कुंडी गायत्री यज्ञ का आयोजन कराया रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड कार्यक्रम संपन्न हुआ अधिक वर्षा होने के कारण पांडाल को वाटरप्रूफ ढंग से बनाया गया था गायत्री शक्तिपीठ सदस्य सारिका सक्सेना, रोज टवली, मधुबाला शर्मा ने यज्ञ सम्पन्न कराया वही सुंदरकांड का पाठ जोबट मण्डल द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू खंडेलवाल,तारामणी एवं प्रवीण वर्मा, अतिन्द्र त्रिपाठी, देवेंद्र ठाकुर, रवि चौहान, सुनील चौहान आदि का सहयोग रहा Post navigation उपनिरीक्षक कोमल मीणा को जबलपुर में पुलिस प्राइड अवार्ड से नवाजा धर्मान्तरण को लेकर हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने सासंद जीएस डामोर को सौपा ज्ञापन