झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी की उत्तरप्रदेश-उतराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जिलेभर के भाजपाइयों में उत्साह व खुशी है। इसी के मद्देनजर रायपुरिया भाजपा मंडल के सदस्यों ने भी भाजपा की जीत पर जमकर आतिशबाजी की और बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान बाइक रैली से वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल कोटडिया के घर पहुंचे और जमकर भाजपाइयों ने गुलाल होली खेली। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, महावीर भंडारी, प्रकाश कोटडिया, अजमेर भूरिया, अजय पाटीदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation कुएं के अंदर लगी मोटर निकालने उतरे युवक की करंट लगने से हुई मौत रेलवे सुरक्षा समिति का हुआ गठन