मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ स्थित दाऊदी बोहरा मस्जिद से आज जमात द्वारा जमात के स्काउट बैंड की धुन पर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया जो कस्बे से होता हुआ पुनः मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। हमारे संवाददाता को जमात की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आम्बुआ दाऊदी बोहरा जमात के मस्जिद हॉल में बीती रात जमात के 52वे धर्मगुरु डॉ सैयदना बुरहानुद्दीन साहेब की वाअज की रिकॉर्डिंग सुनाई गई तथा आज 7 अक्टूबर की सुबह ईदे मिलादुन्नबी की खुशी में दाऊदी बौहरा जमात में स्काउट गाइड की धुन पर कस्बे में धार्मिक तथा देश प्रेम के नारे लगाते हुए हाथों में जमात का धार्मिक झंडे के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर विशाल जुलूस जनाब मुल्ला हातिम राजा की सदारत में निकाला गया मस्जिद से शुरू होकर जुलूस कस्बे से होता हुआ बस स्टैंड तथा बाद में मस्जिद पर पहुंचकर समापन किया गया जुलूस में वाली मुल्ला शब्बीर भाई कोहावाला, पूर्व वाली मुल्ला हुसैनीइब्राहिम भाई, जमात के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अब्बास भाई तथा आम्बुआ बोरझाड़ के दाऊदी बौहरा जमात के सभी परिवार सम्मिलित हुए। Post navigation दशहरे पर रावण दहन तथा पुलिस थाने में शस्त्र पूजा की गई विदा हो गई बारिश वापस लौटी, क्षेत्र में झमाझम