अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट नगर में आज ईद-उल-अज़हा का पर्व मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन को हाफिज़ जावेद ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई। इसके बाद मुबारकबाद का दौर दिनभर बाजार में चलता रहा। ईद की नमाज के बाद मौजूद मुस्लिम समाजजन ने अल्लाह से देश में अमन-चैन और सुख-शांति की दुआ मांगी। छोटा सा ये गांव यहा हर धार्मिक आयोजन बड़ी ही सादगीपूर्ण तरीके से मना। यहा हरेक व्यक्ति हर धर्म का सम्मान करना जानता हे। वैसे भी हर समाज के लोग हर धार्मिक आयोजन को मिलकर मनाते आये हे। यह गांव में कौमी एकता का भी दिखाई दी है। मुस्तैद रहा प्रशासनिक अमला-नगर मे ईद त्योहार के चलते किसी भी अप्रिय घटना न हो ईस लिए पुलिस अधिकारी व राजस्व विभाग से शर्मा पटवारी पुरे समय नगर मे मौजूद रहे। Post navigation धूमधाम से निकली रामदेव बाबा की झांकी पंचमढी में जिले के कराते खिलाडिय़ों ने मारी बाजी