इरशाद खान@ बरझर चंद्रशेखर आजाद नगर जंनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरझर ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया। ग्राम पंचायत ने ग्राम के सामलाकुंड के तड़वी फलीए में एक ही रात में किसान नुरजी पिता कसना के खेत में तालाब का निर्माण कर दिया। रातो रात हुए इस अनोखे तालाब निर्माण से किसान नुरजी हक्का-बक्का रह गया कल तक जिस जमीन पर किसान खेती करता आ रहा था। वहां ग्राम पंचायत ने एक ही रात में तालाब का निर्माण करवा दिया। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि ना तो गांव वालों को तालाब निर्माण की भनक लगी ओर ना ही खेत मालिक को लग पाई। बुधवार रात्री में हुए तालाब निर्माण की जानकारी नुरजी को सुबह लगी, जब नुरजी अपने खेत पर गया। नुरजी अपने खेत पर बने तालाब की शिकायत को लेकर नुरजी ने आजाद नगर एसडीएम से गूहार लगाईं है। इस संबंध में सचिव से पूरा मामला जानना चाहा तो ग्राम पंचायत सचिव शंकर बामनिया ने बताया की हमने सभी किसानो से पूछ कर ही तालाब का निर्माण करवाया है। एक दिन में कैसे तालाब बन सकता है। ग्रामीण झूठी शिकायत कर रहे हैं। जब मोके पर जाकर ग्रामीणो से बात की तो गाव के नबुडा ने बताया कि उपसरपंच हिमसिह बारिया ने रात को पोकलेन मशीन जेसीबी की मदद से एक ही रात में तालाब का निर्माण करवा दिया है। मजदुरो को मजदुरी नहीं मिल रही, काम की तलाश में गुजरात, इधर मशीन से बन रहे तालाब- आलीराजपुर के आदिवासी वर्ग के लोग जिले में काम किया तलाश में भटक रहे है। काम नहीं मिलने के चलते गुजरात व राजस्थान जिले में आलीराजपुर जिले के शत-प्रतिशत मजदुर मजबुरी करने को विवश हे। जहां काम हो रहा हे वहां मशीनों से काम लिया जा रहा हे । वहीं चशे आजाद नगर में सम्बधित अधिकारी खामोश बेठे हे। तालाब से लेकर छोटे छोटे काम जेसीबी से करवा रहे हे ऐसे में मजदुरो को मजदुरी के लिए भटकना पड़ रहा हे । यही हाल रहा तो रोजगार गारंटी योजना नाम मात्र की यह जायेगी ओर मजदुर इसी तरह गुजरात राज्य मजदुरी के लिए भटकते रहे जायेगे। Post navigation गुजरात राज्य को जोडऩे वाले मार्ग पर बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, दो वाहनों के कांच फोड़े तहसीलदार ने बिना मास्क, बेवजह घूम रहे लोगों को लगवाई दंड बैठक, व्यापारियों को दी नसीहतें