इरशाद खान, बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत सामला कुंड रोड पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जमकर उत्पात मचाया व पत्थर मार के दो वाहनों के कांच फोड़े दिए। बरझर निवासी हातिम सोयब अली बोहरा व अशोक पंचाल दाहोद गुजरात से बरझर लौट रहे थे तभी सामलाकुंड बरझर सड़क मार्ग पर तीन से चार बदमाशों ने वाहनों पर पत्थर से हमला कर दिया वाहन चालक हातीम अली ने जैसे ही अपना वाहन रोक बदमाशों के पीछे दोडा बदमाश अंधेरे के फ़ायदा उठा कर भागने में सफल रहे । किन्तु बदमाशों के हथियार तीर कमान व एक टार्च बदमाश वही छोड़ कर भाग गए घटना सोमवार रात्री करीब 9 बजे के आसपास की है । गनीमत रही की घटना में किसी को चोट नहीं लगी सूचना पर बरझर पुलिस चौकी प्रभारी मकवाना को दि उसके बाद चोटी प्रभारी बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। बरझर की जनता का इसी सड़क मार्ग से दाहोद जाना आना चला रहता है। बरझर कस्बे की जनता व्यापारी की दृष्टि से व अस्पताल में इलाज के लिए जनता का आना जाना इसी सड़क मार्ग से चला रहता है। गुजरात राज्य की बाडर सटी होने से अक्सर आये दिनो वारदात होती रहती है। आम जनता रात्री को भय है कि वे इस रास्ते से गुजरते है कही अनहोनी ना हो जाए। क्योकि दाहोद जाने आने के लिए कम दूरी का रास्ता एक मात्र यही है। बदमाश अकेला वाहन देखकर लूटपाट या पत्थरों से हमला करते है। मौका देखकर लूट कर ले जाते है। ऐसी वारदातें इस सड़क मार्ग पर होती आई है। Post navigation बदमाशों ने बनाया जैन मंदिर को निशाना ; पुलिस की घेराबंदी से चुराया माल फेककर हुए रफूचक्कर सब्जियां भरकर जा रहे आइशर वाहन की चेकिंग में पुलिस को मिली 5 लाख रुपए की अवैध शराब