जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में एक आइशर वाहन सब्जियां भरकर कुक्षी से गुजरात की ओर तेज रफ्तार के साथ जा रही थी, तभी पुलिस ने शंका के आधार पर आइशर क्रमांक एमपी 13 बीए 5825 को रुकवाकर उसकी जांच की गई। जांच में पुलिस ने आइशर वाहन में भरी सब्जियों के नीचे दबी 120 पेटी क्वाटर रॉयल सी लैंड, 50 पेटी माउंट बियर, 15 पेटी लंदन वाइंस की बरामद की। पुलिस ने आइशर से शराब जब्त की जिसकी कीमत 5 लाख रुपए एवं आइशर वाहन को पुलिस थाने लाया गया। पुलिस की जांच जारी है। Post navigation गुजरात राज्य को जोडऩे वाले मार्ग पर बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, दो वाहनों के कांच फोड़े खंडवा – बडोदा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम करना पडा भारी ; महेश – मुकेश पटेल सहित 5 लोगो पर पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान के आवेदन पर हुई एफआईआर