फिरोज खान @ अलीराजपुर अलीराजपुर के कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल ; जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ; युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर बामनिया ; कांग्रेस के राधेश्याम डी माहेश्वरी ओर ओम राठोर को विगत 15 फरवरी 2021 को कंट्रोल रूम के सामने जोबट की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के समर्थन मे ओर बडवानी बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम सोनी पर एसटी एससी एक्ट मे मुकदमा की मांग करते हुऐ तीन घंटे तक खंडवा – बडोदा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम करना महंगा पडा है।अलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान की लिखित शिकायत पर जांच करते हुऐ कांग्रेस के इन नेताओ के खिलाफ आयपीसी की धारा 341 के तहत एफआईआर विगत 17 फरवरी 2021 को दर्ज की गयी है। इस संबध मे प्रतिक्रिया देते हुऐ जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल का कहना है कि वह जनहित मे काम करते है ओर करते रहेंगे ऐसी एफआईआर से वह नही डरते ओर यह एफआईआर पुलिस कितने दबाव मे काम करती है यह भी साबित कर रही है । Post navigation सब्जियां भरकर जा रहे आइशर वाहन की चेकिंग में पुलिस को मिली 5 लाख रुपए की अवैध शराब राणापुर के व्यापारी को गुजरात बॉर्डर पर बदमाशों ने मारी गोली, पढिय़े पूरा आपराधिक घटनाक्रम