बरझर जिला स्तरीय प्रबंध समूह की रविवार की बैठक में प्रभारी कलेक्टर संस्कृति जैन व बेठक में सदस्यों की सहमति से 31 मई तक किराना दुकान व खाद्य सामग्री की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया, जिसे लेकर आज़ाद नगर भाबरा सहित बरझर में भी इसका पालन सख्ती के साथ प्रशासन द्वारा करवाया जा रहा है। आजाद नगर भाबरा में एसडीएम किरण अंजना, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने नगर में निरीक्षण कर किराना दुकान व खाद्य सामग्री की दुकानें छोड़ कर अन्य दुकानें बंद करवाई गई। वहीं बरझर मे नायब तहसीलदार सुनीता गामड़ बरझर पहुंची जहां कस्बे मे मात्र किराना दुकान व खाद्य सामग्री की दुकानें खालने को कहा। साथ ही किराना दुकान की आड़ में अन्य सामना बेचने वालों के खिलाफ गामड़ के निर्देश पर पंचायत ने रसीद काटकर दण्ड भी वसूला गया। साथ ही दो पहिया वाहनों मे बिना मास्क के घूमने वालों को दंड बैठक लगवाकर चालानी कार्रवाई की गई । दुकानदारो से कल किराना व खाद्य सामग्री की बुधवार हाट बाजार के दिन सभी दुकान बंद रखने को कहा और पंचायत से बरझर कस्बे में एलाउंस करवाने को कहा । इस अवसर पर चौकी प्रभारी माधवसिंह हाड,कस्बा पटवारी बाबूलाल यादव, प्रधान आरक्षक कालू सिंह अलावा साथ में मौजूद थे। Post navigation इस पंचायत का अनोखा कारनामा; एक ही रात में किसान के खेत में बना डाला तालाब …. वोटिंग कर ट्रैक्टर से घर जा रहे युवक ट्रैक्टर समेत नदी में गिरा, हुई दर्दनाक मौत