मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ प्रभु श्री राम का रविवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर जन्मोत्सव आम्बुआ के श्री राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई तथा प्रसादी वितरण की गई। हमारे संवाददाता को श्री राम मंदिर के पुजारी श्री शंकर लाल पारीख ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवमी की दोपहर 12:00 बजे श्री राम भगवान का प्रकटोत्सव पर आरती की गई तथा श्री राम भगवान की स्तुति की जाकर श्री विष्णुलाल वाणी द्वारा सु मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। आरती में कस्बे से अनेक राम भक्त महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए। आरती उपरांत आतिशबाजी की गई तथा प्रसादी वितरण की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश वाणी, गोपाल राठौड़, उच्छव राठौड़, राजेंद्र राठौड़, ठाकुर शंभू सिंह, विष्णु राठौड़, आनंद वर्मा तथा महिला मंडल आदि अनेक श्री राम भक्त उपस्थित हुए। Post navigation अब आम्बुआ में वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी पत्रकार शेख की माताजी का इंतकाल