मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे के पत्रकार साजिद शेख की माताजी सुल्ताना भी शेख़ (58) का पाक रमजान माह में दिनांक 11/04/22 की शाम को हृदयाघात के कारण इंतकाल हो गया। इस खबर से कस्बे में शोक छा गया। मरहूम सुल्ताना बी अपने पीछे पति, बच्चों, नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। मृदु भाषी मिलनसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रही सुल्ताना बी शेख़ का रमजान के पाक महीने में अचानक हुए इंतकाल से परिजन गमजदा है। आम्बुआ पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, संरक्षक जगराम विश्वकर्मा, गजेंद्र सिंह रावत, असलम मकरानी, मयंक विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें जन्नत नसीब होने की दुआ की। मरहूम सुल्ताना बी को दिनांक 12/04/2022 की सुबह स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया। उनके जनाजे में आम्बुआ के हिंदू, बोहरा तथा मुस्लिम समाज, स्थानीय निवासियों के अलावा अलीराजपुर, जोबट, आजाद नगर, कुक्षी, बड़वानी, इंदौर, झाबुआ आदि क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। Post navigation आरती स्तुति भजन कर श्री राम जन्मोत्सव मनाया अतिक्रमण हटाने या कार्यवाही हेतु प्रशासन ने मोबाइल नंबर क्या जाहिर किए हड़कंप मचा