आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के कब्जा/परिवहन/विक्रय/ चौर्यनयन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.6.2026 को इंदौर संभाग उपायुक्त आबकारी इंदरसिंह जामोद एवं आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर के आदेशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी,जिला आलीराजपुर आर एस राय के निर्देश पर अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत वृत्त भाभरा के ग्राम बड़ी फाटा में एक सुने मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 40 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार लगभग कुल 480 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस रावत के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार है। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह वास्कले द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मोहित बिरला,,प्रधान आरक्षक अमानुल्लाह खान, आरक्षक शंकर लाल, प्रवीण चौहान, मनीष भयड़िया, शामिल थे। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्य/पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । Post navigation यात्रियों से भरा टेंपो दीवार से टकराया, दो की मौत टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी