इरशाद खान, बरझर सवारी से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम रंगोल उतार उतरते समय टेंपो अनियंत्रित हुआ और स्कूल की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में लगभग 10 लोग घायल है। इनमें से 4 गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना में सविता गणावा और धन्ना भूरा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बर्गर चौकी प्रभारी शिव तोमर मौके पर पहुंचे। घायलों का इलाज बरझर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। Post navigation तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज