आलीराजपुर। कलेक्टर  नीतू माथुर की अध्यक्षता में टीएल बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाह्य प्रकरणों, ई-केवाईसी सहित अन्य संबंधित विभागीय बिंदुओं की समीक्षा की गई।

       कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर 50 एवं 100 दिवस से लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने पिछली टीएल बैठक में लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाह्य प्रकरणों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए थे किंतु समय सीमा में फाइल प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध पांच सौ रुपए का अर्थदंड आरोपित कर रेड क्रॉस में जमा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर गहन नाराजगी व्यक्त कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

         ई-केवाईसी में प्रगति नहीं करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोंडवा पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त कर नोटिस जारी कर 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं नगर पालिका सीएमओ को ई-केवाईसी में प्रगति के लिए विशेष शिविर आयोजित कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों,तहसीलदारों को फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

       बैठक में कलेक्टर माथुर द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली आगामी कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेस के एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों,तहसीलों में एमपी ई-सेवा के फ्लेक्स लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबल पंजीयन के प्रकरणों की जनपदवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही समस्त फील्ड अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में छात्रावासों के लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

        बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संघमित्रा गौतम,अपर कलेक्टर सोहन कनास,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निधि मिश्रा, सुश्री दीपिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर  तपीस पांडे,  निर्मला कलमे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *