पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

स्थानीय पी जी कालेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रचार्या कल्पना बारिया से मुलाकात की। सन 2005 से कंप्यूटर साइंस का कोर्स संचालित हो रहा था, किंतु वर्तमान मे इस विषय मे प्रवेश चाहने वाले इच्छुक विद्यार्थी कोर्स कोड अलॉट नहीं होने के कारण प्रवेश नही ले पा रहे है, जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के पूर्व ही निराशा का सामन्ना करना पड़ रहा है। उक्त समस्याओं को लेकर आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्राचार्या कल्पना बारिया से चर्चा की तथा कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही निवेदन किया गया की सुदूरवर्ती क्षेत्र अलीराजपुर वैसे ही पहले से शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है, और यदि इस प्रकार से पुर्व से संचालित कोर्स भी बंद हो जाएंगे तो पुनः नये कोर्स को खोल पाना अपने आप मे बड़ी चुनौती होगी, किन्तु बारिया द्वारा अपने स्तर पर समाधान नही कर करने तथा आवेदन लेने से ही मना कर दिया। आदिवासी छात्र संघ के पदाधिकारी कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुचे जहाँ डिप्टी कलेक्टर राकेश परमार को ज्ञापन सौपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से पूर्व से संचालित कम्प्यूटर साइंस कोर्स में तत्काल प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए मांग की गई है। उक्त मांग का समाधान नही होने पर A.C.S. द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर मूलेसिंह बंडोडिया अजमेर भिंड, रितेश भिंडे, राकेश मंडलोई, रवि मौर्य, करण चौहान, शंकर जमरा, थावरसिंह, बन्दौर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *