लोहित झामर, मेघनगर

सांई बाबा मंदिर की 25वीं वर्षगांठ के अवसर दो दिवसीय मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन आज से शुरू होगा शनिवार शाम सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली जायेगी। इसी दिन देर शाम को श्री खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन होगा।

1 जून 2000 को थांदला चौराहे पर साईं मंदिर का निर्माण किया गया था, मंदिर निर्माण के

बाद से यहां हर साल 1 जून को स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन होता आया है। इस वर्ष 25वी वर्षगांठ के चलते दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत बाबा की पालकी यात्रा और खाटू श्याम की विशाल भजन संध्या का आयोजन शनिवार को किया जायेगा। साई की पालकी यात्रा नगर के दशहरा मैदान, शिवाजी चौक, आजाद चौक, पेट्रोल पंप, आयल मिल गली होती हुई पुनः मंदिर पर पहुँचेगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश पंचाल, पवन सोलंकी ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर की भव्य विद्युत साजों सज्जा की गई है। शनिवार शाम को खाटु श्याम की भजन संध्या में ख्याति प्राप्त भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे इस दौरान बाबा की अंखड ज्योत प्रज्जवलित की जायेगी। 1 जून को प्रातः साई बाबा का अभिषेक किया जायेगा ।

हवन पूजन के साथ दोपहर में पूर्णाहुति और महाआरती की जायेगी आरती के पश्चात साढ़े 12 बजे से भंडारे का आयोजन होग। सांई मंदिर समिति से जुड़े आलोक पांडे, राजु प्रजापत, सुनील संघवी, धर्मेन्द्र पाटीदार, राहुल अग्रवाल, नवीन भाई, छोटु प्रजापत, पूजारी प्रकाष दुबे, अरविन्द दुबे, कनु काका, महेष उपाध्याय ने नगरवासियों से शनिवार को निकली वाली सांई बाबा की पालकी यात्रा और श्री खाटु श्याम की भजन संध्या के साथ रविवार को दोपहर में आयोजित भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *