आजाद चौक पर होगा कार्यक्रम झाबुआ। वीर सपूत अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर 23 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे शहर के आजाद चौक पर आजाद जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर की विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाएं सहभागिता करेगी। रोटरी क्लब सचिव शैलेंद्र चौरेे ने बताया कि सर्वप्रथम आजाद की प्रतिमा पर जल एवं पंचामृत से अभिशेक किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिमा पर पुश्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. केके त्रिवेदी, यशवंत भंडारी, वीरेन्द्र मोदी, गणेश प्रसाद उपाध्याय, प्रवीण सोनी, नीरजसिंह राठौर, एमएल फुलपगारे, जयेन्द बैरागी आदि वक्ताओं द्वारा आजाद के जीवन के संबंध में विचार व्यक्त किए जाएंगे। इस दौरान देश भक्तिमय एवं चन्द्रशेखर आजाद का जयघोष भी किया जाएगा। Post navigation छत्तीसगढ मे लुट का आरोपी ” झाबुआ ” बस स्टैंड पर धराया नाबालिग को बाजार से किया अगुवा