आरिफ हुसैन

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। आजाद कुटिया के समीप रहने वाले लोगो ने थाना प्रभारी विक्रम धारवे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक महिला पर रहवासियों ने मोहल्ले के एक मकान में लड़कियों को लाकर देह व्यापार करने का आरोप लगाया। साथ ही रहवासियों ने बताया है कि 16 दिन पहले 6 जुलाई को रात्रि में देह व्यापार करने वाली महिला के साथ एक अन्य बाहर से आई महिला सहित थाने पर सुपुर्द किया गया था। आज रविवार शाम को फिर आज़ाद कुटिया वार्ड नम्बर 9 के मोहल्ले की महिलाओं व रहवासियों के द्वारा आज़ाद नगर पुलिस थाना पहुचकर देह व्यापार चलाने वाली महिला पर सख्त करवाई की मांग की। आवेदन में बताया कि महिला को ऐसा कृत्य करने से मना किया गया एवं कहा गया। लेकिन अपनी हरकत से बाज न आने की वजह से महिला मोहल्ले वासियों के साथ विवाद कर रही है। साथ ही झूठी रिपोर्ट करने की धमकी भी दे रही है।

मोहल्ले वासियों ने बताया महिला द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2023 को अन्य शहर की महिला को अपने निवास स्थान पर लाकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। तब भी मोहल्ले के लोगों द्वारा महिला को समझाया गया। इस पर महिला द्वारा मोहल्ले के निवासीगण से गाली गलौज कर लडाई झगडा किया था। तभी मोहल्ले के निवासी गण के द्वारा महिला एवं एक अन्य महिला को पुलिस थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर सुपुर्द कर सूचना दी गई थी। आज़ाद नगर पुलिस के द्वारा महिला एवं अन्य महिला को समझाईस देने पर उक्त महिला द्वारा देह व्यापार का संचालन बंद करने का पुर्ण रूप से आश्वासन दिये जाने पर पुलिस के द्वारा महिला व एक अन्य महिला को छोड़ दिया गया था।

आवेदन में बताया है कि महिला धमकी देती है। महिला द्वारा मोहल्ले में रहने वाले लडको को घृणा कि दृष्टि से देखते हुवे मोहल्ले में रहने वाले लडकी एवं व्यक्ति को धमकिया दी जाती है कि तुमने मेरा देह व्यापार का संचालन बंद कराना चाह रहे हो बंद नहीं करूंगी। अगर किसी ने मेरे खिलाफ कार्यवाही कि तो मे तुम्हारे खिलाफ झूठी कार्यवाही कर जेल भिजवा दूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *