आरिफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की 117वीं जन्म जयंती पर आलीराजपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद प्रदेश संगठन मंत्री दीपक भूरिया सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ आजाद कुटिया पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित भी किए उनके साथ पूर्व पार्षद एव पूर्व शहर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाबरा ब्लाक अध्यक्ष अश्विन चौहान, सेजावाड़ा निलेश गणावा, अक्षय गणावा, करण गणावा, बबलू गणावा, भारता गणावा, अनिल गणावा, मेरम मेडा, बारम मेडा के साथ कांग्रेस के सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation आजाद कुटिया के समीप देह व्यापार करने का आरोप, रहवासियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया शासकीय महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान व पौधारोपण कार्यक्रम