फिरोज खान, आलीराजपुर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेस ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर शहीद आजाद को नमन किया। शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में कांग्रेसी तहसील कार्यालय के समीप स्थिति त्रिमूर्ति स्थापना पर एकत्रित हुए। यहां माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आजाद कुटिया पहुंचे और माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस ने वाहन रैली निकाली जो आजाद ग्राउंड पहुंची। कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, सुरपाल अजनार, हजरी अजनार, सुनील खेड़े, जीतू अजनार, मदन डावर, लईक मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे और आजाद की शहादत को याद किया। कांग्रेसियों ने आजाद के जीवन पर प्रकाश भी डाला। वाहन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation शहीद आजाद की जयंती पर नमन करने आजाद कुटिया पहुंचे भाजपा नेता-पदाधिकारी आजाद कुटिया के समीप देह व्यापार करने का आरोप, रहवासियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया