इरशाद खान, बरझर
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 113वीं जन्मतिथि पर जोबट विधानसभा प्रभारी व युवा नेता विशाल रावत के नेतृत्व में जोबट के ग्राम कदवाल से मोटरसाइकिल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो जोबट आम्बआ से होती हुई आजाद नगर पहुंची। डीजेे की धुन पर देश भक्तिगीत व कार्यकर्ता देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर पूर्व विधायक सुलोचना रावत ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद को पुष्प अर्पित किए आजाद की प्रतिमा पर जोबट विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत व युवा नेता विशाल रावत के साथ पुष्पमाला अर्पित की। इसके पूर्व झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया भी अपने समर्थकों के साथ ढोल-मांदल पर आजाद स्मृतिमंदिर पहुंची व आजाद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की रैली में छाया रावत परिवार

जोबट विधान सभा से युवा नेता विशाल रावत के नेतृत्व में बड़ी वाहन रैली का आयोजन किया गया जो भाजपा व जिला पंचायत झाबुआ अध्यक्ष कलावती भूरिया की रैली पर भारी पड़ता नजर आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का काफिला डीजे के साथ देश भक्ति गीत गूंजायमान हो रहे थे। आजाद स्मृति मंदिर पर पहुंचने पर वाहन रैली आजाद प्रांगण में शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चरणों मे पुष्प अर्पित कर विदाई ली। इस अवसर पर युवा नेता विशाल रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सवाई सिंह तोमर, वीरेन्द्र जैन मेहता, इरशाद भाई, कपिल सोनी, अमजद खान, ब्रजेश खंडेलवाल, वासु सोनी व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर आजाद को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *