अलीराजपुर लाइव के लिऐ “कठिठवाडा” से गोपाल राठोड की रिपोर्ट ॥ कठिठवाडा तहसील मुख्यालय से 35 किमी दुर ” केलरी” गांव मे कल रात दो सगे भाइयों ” इशान ओर रंगला” के मकानों मे अचानक आग लग गयी जिससे दोनों के मकान जल गये । साथ ही मकान मे रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया । घटना की सुचना मिलने पर इलाके के तहसीलदार ‘अजमेर सिंह गोर” मोके पर पहुँचे ओर मोका मुआयना कर नुकसानी का पंचनामा बनाया। तहसीलदार अजमेर सिंह गोर ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि “दोनो भाई जिनका मकान जला है उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है लिहाजा प्रशासन ने दोनो परिवारो को फिलहाल सरकारी भवनों मे रहने की जगह उपलब्ध करवा दी है दोनो को क्षतिपूर्ति प्रदान की जायेगी ।फिलहाल मानवीय पहल करते हुऐ तहसीलदार ने 50-50 किनो राशन उपलब्ध करवा दिया है साथ ही दोनो पीड़ितों के बीपीएल होने के चलते उन्हें “इंदिरा आवास” आंवटित करने की भी तहसीलदार अजमेर सिंह गोर ने अनुशंसा की है । Post navigation कठिठवाडा के हजारो ग्रामीणों को है 108 का इंतजार कठिठवाडा को मिल ही गई एंबुलेंस की सोगात