सलमान शैख़@ झाबुआ Live पेटलावद। अवैध शराब का कारोबार करने वालो के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर हजारों की अवैध कच्ची शराब व ताड़ी जब्त की है। इसके साथ ही महुआ लहान को भी मोके पर नष्ट किया। बता दे कि मुरैना में जहरीली शराब से मौत के बाद सीएम ने सख्त रवैया अपनाकर सभी जिलों के अधिकारियों को अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उसके बाद एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर अब पेटलावद में भी पुलिस ने ताबड़तोड़ तरीके से कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकानों पर मुखबिर तंत्र का उपयोग कर छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में बद्दी पिता नूर जी निवासी डोल (सारंगी), मंगल पिता मड़िया कटारा निवासी गोमलीपाड़ा, शंकरलाल पिता बद्दा जाटव निवासी रेदास कॉलोनी, शैतान पिता अंबाराम मेड़ा निवासी रूपगढ़, लक्ष्मी बाई पिता राजू गोड़ निवासी राजापुरा पेटलावद से करीब 100 लीटर कच्ची शराब व 15 लीटर ताड़ी जब्त की। जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है और 8 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया। जिसकी कीमत 30 हजार रुपये आंकी गई है। कार्यवाही में एसडीओपी सोनू डावर, टीआई संजय रावत, एसआई राम सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज, जितेंद्र व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। Post navigation सावधान!! क्या..? पेटलावद में भी पहुंच गया बर्ड फ्लू; 1 पक्षी की हुई संदिग्ध मौत… यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट का महाकुंभ 25 से, तैयारियां जोरों पर…