सलमान शैख़@ झाबुआ Live प्रदेश के अन्य जिलों के बाद अब झाबुआ जिले के पेटलावद में भी एक पक्षी की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। शहर के रायपुरिया मार्ग पर बने डिवाइडर पर सोसायटी के सामने एक पक्षी मृत अवस्था मे नगर के 2 युवकों को दिखाई दिया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी विनु परमार ने बताया यह पक्षी तड़प रहा था और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर वन विभाग ओर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी पहुंचे। यह पक्षी पानी मे रहने वाली जलमुर्गी के नाम से जाना जाता है। अब इसके सेम्पल जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल इस मौत के बाद पेटलावद में भी बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। Post navigation हरसोला समाज के वरिष्ठ समीरमलजी हरसोला के निधन से शोक की लहर झाबुआ के गोपाल मुंबई में अनूप जलोटा के सामने देंगे अपनी सुरीली आवाज का ऑडिशन…