जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। दो माह से अधिक समय होने के बाद भी प्रशासन ने किसी पर भी कार्रवाई नहीं की है।

नानपुर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से चल रहे क्लीनिको का पंचनामा तो बनाया था पर आज तक किसी पर भी एफ आई आर नही हुई है। क्या बीएमओ शासन और कलेक्टर के आदेश को भी नहीं मान रहे। झोलाछाप की जब आरटीआई में जानकारी ली तो सिर्फ इतना बताया गया था की अवैध क्लीनिक पर कारवाई हुई है। जब बीएमओ डाॅ. पटेल ने बताया की हमने जो रिपोर्ट बनाई थी वह C M H O को दे रखी है। कारवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *