झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- 19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सूरत से गोरखपुर जा रहे सिकंदर यादव व उसका भाई तारबाबू यादव भतीजा अनुज यादव ट्रेन में सफर कर रहे थे जिनका टिकट नम्बर ये हे 506191/73/54/75 सफर के दौरान सिकन्दर यादव का जी घबराने व उल्टी होने पर ट्रेन के दरवाजे के करीब आने के बाद सिकंदर यादव चक्कर आने पर टे्रेन से बाहर गिर गया गिरने के बाद सिकन्दर पिता सत्यनारायण यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गांव दीहापकडी जिला पछमीचंपादण बिहार के सिकंदर यादव मेघनगर के पोल नम्बर 576/12 के पास गिरा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सिकन्दर के भाई तारबाबु ने बताया कि हम जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे, भीड़ अधिक होने के कारण सिकन्दर ट्रेन के दरवाजे पर पहुंचने में काफी समय लगा था सिकन्दर के ट्रेन से गिरने के बाद भाई ने चैन पुलिंग की लेकिन ट्रेन नहीं रुकी वह बामनिया स्टेशन पर उतरने के बाद अवध एक्सप्रेस से जीआरपी मेघनगर को सूचना देने पर पुलिस जवान सेवसिंह ने मृतक के भाई को मेमू ट्रेन से वापस लेकर मेघनगर आए। इस दौरान मेघनगर के आरपीआई के एमआई रामवीरसिंह, महेश मीणा, मेघनगर सिटी पुलिस एसआई कुंवरसिंह चौहान, अम्बाराम कटारा, महेश, मनोहर घटनास्थल पहुंचे। Post navigation पेटलावद मे बालिका सशक्तिकरण सम्मेलन मे सैकडों बालिकाओं ने ली शपथ जीवित होने के प्रमाण पत्र को बैंक ने समय पर नहीं भेजा, हजारों पेंशनरों की जनवरी की पेंशन अटकी