जितेंद्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत 50 वर्षीय वृद्ध की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बामण्टा पटेल फलिया निवासी सोमला पिता खर सिंह कि कल कुएं में डूबने से मौत हो गई ग्रामीणों ने बताया कि खरशिंग शाम 5 बजे खेत में पानी देने के लिए मोटर चालू करने गया था जहां से पैर फिसलने से वह कुएं में डूब गया। लगभग आधे घंटे बाद परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वही नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर जिम्मेदार डॉक्टर के नहीं होने से परिजनों को जिला मुख्यालय पीएम के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वही नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। Post navigation रावण दहन को लेकर ग्रामीणों में निराशा परिवार एजुकेशन सोसाइटी समाज सेवी संस्था द्वारा दी गई 2 और एम्बुलेंस