पियुष चन्देल अलीराजपुर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हाजी सनव्वर पटेल व जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी (पाकीजा) के निर्देशानुसार अलीराजपुर नगर मंडल की बैठक रखी गइ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व क्षैत्रिय विधायक नागरसिंह चौहान, विशेष अतिथि लोकसभा प्रभारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, रियाज अली मकरानी थे तथा अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी द्वारा की गइ। बैठक मे विधायक चौहान ने प्रदेश में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया और समाज के नागरिको को देश की मुख्यधारा से जोडक़र उनका जीवन सुखमय बनाने की बात कही। किशोर शाह द्वारा भी मंडल के अल्पसंख्यको को केंद्र राज्य व विधायक द्वारा दिए गए लाभ से अवगत करवाकर और अधिक से अधिक लाभ लेकर खुद का विकास करने को कहा। इस मौके पर रिंकेश तंवर व मकरानी ने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही अल्पसंख्यको के जनहित की सारी योजनाओं का लाभ देश व प्रदेश के अल्पसंख्यको को मिल रहा है। दोनों सरकारे बगैर भेदभाव से सराहनीय कार्य कर रही है और इससे पहले किसी राजनीतिक दल ने अल्पसंख्यको के बारे में इतना सराहनीय कार्य नही किया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अलीराजपुर नगर मंडल का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री कमल नयन इंगले, विधायकद्वय नागर सिंह चौहान, माधौसिंह डावर की सहमति से तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सनवर पटेल जी की अनुसंशा पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन द्वारा किया गया।
इन्हें बनाया गया पदाधिकारी
मंडल अध्यक्ष सिराज शफी खान, मंडल उपाध्यक्ष सैफ अली दबूक, इरशाद मेव, शाहिद वारसी, इंसाफ अकील शाह मंडल महामंत्री इमरान खान बहरीन, अरशद मकरानी, मंडल मंत्री इरशाद काले खा मंसूरी, सोहेल कलीम कुरैशी, चांद मोहम्मद, शकील शैख, आसिफ टेलर मंडल कोषाध्यक्ष अकरम रफीक कुरैशी मंडल कार्यालय मंत्री गुलाम फरीद टेलर, मंडल सह कार्यालय मंत्री हनीफ नूर मोहम्मद, मंडल सह मीडिया प्रभारी इमरान गुलाम नज़ीर, सोशल मीडिया प्रभारी अबरार दबूक, सह सोशल मीडिया प्रभारी सलमान मनिहार, वरिष्ठ नेता हाजी अमजद मंसूरी, सलीम कुरैशी, आशिकुद्दीन मकरानी, जिला मंत्री समीर मनियार, गुलाम नज़ीर, सलीम शाह, तस्लिम मकरानी, इस्माईल सिमनानी, सद्दाम खान, सलीम छोटा, ईमरान फारुख, मोहसीन शाह, इमरान मकरानी, जुनेद मन्सूरी, सोहेब मंसूरी, सैफ अली दबूक, फैज़ान मंसुरी पाकीजा, साजिद मंसूरी फिजा, जुनैद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बैठक मे उपस्तिथ होकर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी।स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सिराज पठान ने दिया तथा संचालन मण्डल महामंत्री इमरान बहरीन ने किया व आभार जिला महामंत्री शब्बीर अली ने माना। उक्त जानकारी मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री मुस्तकीम मुगल व सह कार्यालय मंत्री जावेद डीजे मंसूरी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *