मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ कस्बा तथा समीप ग्राम बोरझाड़ में चोरों ने रात के समय दुकान तथा मकानों के दरवाजे के नकुचे तथा ताले तोड़े तथा कुछ सामान नगदी चुराने में सफल भी हुए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया समाचार लिखे जाने तक किसी भी पीड़ित ने रिपोर्ट नहीं लिखाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15-16 सितंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक नाई झुम्मकलाल उर्फ छोटू पडियार की दुकान का नकुचा एवं ताला तोड़ा तथा वहां रखे मात्र 80 रुपए चोर ले गए यहां के बाद  बंगड़ी बाई पति रेमसिंह चौहान के घर का ताला तोड़ा तथा भाग गए कुछ मकानों के दरवाजे पर बाहर से हैंडल लगा दिए आम्बुआ के बाद पहले समीप ग्राम बोरझाड़ में 4 मकानों के ताले तोड़े तथा एक सूने मकान जिसमें शिक्षिका भारती गुप्ता का निवास है जो कि बाहर गई हुई है का ताला तोड़कर घर का सामान बिखेर दिया तथा कुछ कागजात फाइल गांव के बाहर फेंक गए। इनका क्या सामान चोरी हुआ यह उनके आने के बाद पता चलेगा बोरझाड़ में जगदीश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, के मकानों में ताले तोड़े गए यहां से कुछ भी चोरी नहीं गया है ।थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है अभी किसी ने रिपोर्ट नहीं कराई है फिर भी हम प्रयास कर रहे हैं अति शीघ्र ही चोरों का पता लगाया जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *