नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live देश और विदेश में आज अयोध्या के राम मंदिर भूमि-पूजन की चर्चा रही। सभी जगह लोगों में हर्ष उल्लास देखा गया। कहीं, पूजा की गई तो कहीं लोग भजन गाकर अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में साथ दिखे। झाबुआ में भी आज अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर सबसे प्राचीन श्री राममंदिर पर भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। श्रीराम मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रातः 9 बजे सुंदरकांड पाठ एवं भजन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को पूरे मंदिर को दीपों से सज़ा कर आरती की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर को नयनाभिराम रोशनी से नहलाया गया। Post navigation क्रेशर मशीन संचालक लाखनसिंह सोलंकी पर जानलेवा हमला; गाड़ी फोड़ी… झाबुआ जिले में कोरोना का डरावना चेहरा; देर रात आई रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव …