विपुल पांचाल@ झाबुआ Live input: deepak jain, ritesh gupta, bhupendra barmandliya अभी-अभी फिर एक बड़ी खबर झाबुआ जिले से आ रही है। जिसमें 12 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाया गए। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों लिए गए कोरोना जांच सैम्पलों की रिपोर्ट अभी देर रात स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई, जिसमे 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमे 2 रम्भापुर (झाड़कीटोड़ी), 4 मेघनगर (नयापुरा), 1 खच्चरटोडी बड़ी, 2 झाबुआ शहर (पावर हाउस रोड़ व जगमोहनदास मार्ग) और 3 थांदला (शंकर मंदिर, गांधी चौक और फिश मार्केट) के है। खच्चरटोडी का मरीज इस बार फिर से कोरोना पॉजिटिव आया है। बता दे कि प्रशासन अपनी ओर से पूरी सक्रियता बढ़ते हुए हैं, लेकिन एक के बाद एक कर कर जिले में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे लोगों के कारण प्रशासन की भी मानो नींद ही उड़ा दी है। हमारी सभी से अपील है कि एहतियात बरते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करकर हाथों को बार बार सेनेटाइजर से धोवे ओर मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। Post navigation अयोध्या राम मंदिर के भूमि-पूजन के अवसर पर झाबुआ के श्री राम मंदिर पर हुई पाठ-पूजा, लोगों में दिखा खुशी का माहौल जिसका डर था वही हो रहा; अब कल्याणपुरा में कोरोना ने दी दस्तक; 1 युवक निकला कोरोना पॉजिटिव