सलमान शैख़@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद-बामनिया मार्ग पर दुल्लाखेड़ी के आगे चापलदा घाटी से पहले क्रेशर मशीन संचालक लाखनसिंह सोलंकी पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वाले 4 से 5 लोग बोलेरो वाहन से पेटलावद की ओर से आये थे। अचानक उनकी स्कार्पियो के सामने आ गए और लठ्ठ बरसाने लग गए। हमले में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हमले में 2 लोग घायल भी हुए है। हमला करने वालो ने बेस बाल के बल्ले से हमला किया था। हालांकि उनके पास लायसेंसी बन्दूक थी तो जैसे ही उन्होंने फायर किया तो सभी भाग खड़े हुए। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी कुछ स्पष्ट नही हुआ है कि आखिर उन ओर हमला किसने ओर क्यो किया। Post navigation घरों को दीपक से रोशन कर मनाई राम मंदिर भूमिपूजन की खुशियां अयोध्या राम मंदिर के भूमि-पूजन के अवसर पर झाबुआ के श्री राम मंदिर पर हुई पाठ-पूजा, लोगों में दिखा खुशी का माहौल