मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ देश को आजादी दिलाने में अपनी भूमिका अदा करने वाले जांबाज देशभक्त और तत्कालीन झाबुआ जिले तथा वर्तमान में आलीराजपुर जिले के भाबरा जिसे आज चंद्रशेखर आजाद नगर कहा जाता है कि पावन भूमि में जन्म लेने वाले तथा अंग्रैंजों को छठी का दूध याद दिलाने वाले अंततः अंग्रेज़ों के हाथ नहीं आ कर शहीद होने वाले अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि 27 फरवरी को आम्बुआ गांधी आश्रम चौराहे का नाम आम्बुआ पंचायत की ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव को अमली जामा पहनाते हुए बदले जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। हमारे संवाददाता को सरपंच रमेश रावत ,सचिव नवल सिंह डुडवे ने बताया कि आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम चंद्रशेखर आजाद चौराहा किया जा कर वहां एक बोर्ड लगाया गया है तथा आज से इसी नाम से इस चौराहे को संबोधित किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच रमेश रावत, सचिव नवल सिंह डुडवे, सावन सिंह भिंडे (सहायक लेखाधिकारी), ललित रावत (सहायक ग्रेड तीन), तथा गोविन्द सोलंकी ( सहायक ग्रेड तीन) आदि उपस्थित रहे। Post navigation आम्बुआ में भगोरिया पर्व संपन्न मगर मेला स्थल पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया