खरडू बड़ी। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहो ने अचानक मोड़ ने हालात बिगाड़ दिए है।जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने की होड़ में पेट्रोल पम्पों पर लंबी कतारें लग गई। कई जगहो पर स्थिति इतनी बिगड़ी की पेट्रोल पंप संचालकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल देने का फ़ैसला लेना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है। अफवाहों के बीच झाबुआ जिले के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के पम्पो पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी से करीबन 1.5 किलोमीटर दूर झाबुआ पारा मार्ग पर स्थित पीथमपुर में जिनेंद्र किसान सेवा केंद्र इंडियन ऑयल पर भीअल सुबह से ही बाइक को की पेट्रोल भराने के लिए लंबी लाइन देखी गई।जिसको देखते हुए पेट्रोल पंप के संचालक ने बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल भरने का फैसला लिया है। Post navigation जनपद उपाध्यक्ष पति की माता का निधन जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल समुद्र कल, जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम पारा सेक्टर स्तर पर शुभारंभ किया