ठंड में पुलिस सुस्त, चोर चुस्त, बड़ी वारदात को दिया अंजाम

- Advertisement -

बामनिया हमारे प्रतिनिधि

बदमाशों  ने एक बार फिर पुलिस  को चुनौती दी है।  इस बार बदमाशों ने व्यापारी यशवंत अग्रवाल के  बंगले को निशाना बनाया है।  श्री अग्रवाल परिवार सहित नगर से बाहर थे और चोरों ने उसी का  उठाते हुए   वारदात को अंजाम दिया है।आशंका है चोरों ने लाखों रुपयों के माल  पर हाथ साफ़ किया है।

घटना का खुलासा बुधवार सुबह हुआ जब आसपास के लोगो ने टूटे ताले और सामान  बिखरा हुआ देखा।   इसके बाद पड़ोसियों ने यशवंत अग्रवाल और पुलिस को मामले की जानकारी दी।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्रवाल परिवार के परिचित मोके पर पंहुचे।  व्यापरी के रतलाम में होने से चोरी गए माल का आंकलन नही हो पाया है।

इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल के रख दी है।  चोरों ने जिस आसानी से वारदात को अंजाम  दिया वो  बताता है कि ठण्ड के इस मौसम में पुलिस सुस्त और चोर चुस्त साबित हो रहे है।