गोलीकांड में गम्भीर घायल हुई महिला की पेटलावद हॉस्पिटल में हुई मौत; घटना के पीछे यह हो सकता है कारण; पुलिस जांच में जुटी ..

- Advertisement -

बामनिया में हुई आज गोली चलने की घटना में गम्भीर घायल हुई महिला ने पेटलावद हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने इस घटना के बाद जांच शुरू कर गोली मारने वाले अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे पारिवारिक कारण है। अब सच्चाई क्या है, यह युवक के पकड़ आने के बाद ही पता चल पाएगा।
दिनदहाड़े चली गोली से पूरे बामनिया में सनसनी फैली है, इतने छोटे गांव में इस तरह की गोलीबारी की घटना से ग्रामीण सहम उठे है। चौकी प्रभारी नरेश नानामा ने बताया कि घटना में नर्मदा पति चंदू मांझी की गोली लगने से मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ एक युवक ने अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला घर के बाहर बैठी थी, तभी अचानक युवक ने एक के बाद एक दो-तीन फायर किए, जिसमें महिला की मौत हो गई।