झाबुआ Live के लिए दिनेश वर्मा की EXCLUSIVE रिपोर्ट । एक अतिक्रमण कर्ता ने आज झाबुआ के सज्जन रोड पर अतिक्रमण हटाने गये प्रशाशनिक अमले के सामने अपशब्दो का इस्तेमाल किया तो झाबुआ तहसीलदार अंजलि गुप्ता का गुस्सा भडक गया ओर मोके पर ही तहसीलदार ने अतिक्रमण कर्ता को खरी खरी सुना दी । अंजलि गुप्ता ने कहा कि पहले तो बार बार अतिक्रमण कर रहे हो ओर फिर दादागिरी कर रहे हो तुरंत हटाओ वर्ना अंदर करवा दुंगी । इस चेतावनी के बाद तुरंत अतिक्रमण कर्ता ने अपना अतिक्रमण हटा लिया । गोरतलब है कि आज प्रशाशन ने सज्जन रोड पर अतिक्रमण हटाया । तहसीलदार के अनुसार हमने पहले इन लोगों को नोटिस दिये थे नहीं मानने पर आज हटाया है । Post navigation टॉवर बैटरी चोरों का गिरोह पकड़ा, एसपी ने की 10 हजार इनाम की घोषणा सांसद निधि से सीसी रोड का भूमिपूजन पर जुटे ग्रामीण