झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
क्षेत्र का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है कांग्रेस पार्टी और सांसद कांतिलाल भूरिया का उद्देश्य है सर्वहारा वर्ग का विकास हो आदिवासियों को रोजगार उपलब्ध हो इसलिए यूपीए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं गरीब वर्ग के विकास के लिए निकाली उक्त उद्बोधन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी ने ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी के बिजोरी और टोडी में सांसद निधि से स्वीकृत सीसी रोड का भूमिपूजन के अवसर पर कहे। तारखेड़ी ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप पड़े है, राजीव गांधीजी ने पंचायतों को जो अधिकार दिए थे उन अधिकारों को और पंचायती राज को भाजपा खत्म करना चाहती है भाजपा का नारा है झूठ बोलो जल्दी बोलो और जोर से बोलो आज क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए है। यह हमारे सांसद कांतिलाल भूरिया और कलावती भूरिया की देन है भाजपा विकास कार्य तो नहीं करती है, किन्तु झूठी घोषणा जरूर करती है ग्राम पंचायत टोडी और कुंभाखेड़ी के ग्रामीणों ने जल समस्या से तारखेड़ी को अवगत कराया जिस पर प्रदीप तारखेड़ी ने जनता को आश्वासन दिया व जल्द ही समस्या से निपटने के लिए रास्ता निकालने की बात कही इस सभा को संबोधित राजेश कासवा ने किया और कांग्रेस की विकास करने वाली पार्टी बताया भाजपा के राज पलायन हो रहा है एवं पूजन के अवसर पर टोडी सरपंच जवान सिंह डामोर बिजौरी सरपंच राजू डामोर, विकास जोशी और क्षेत्र के ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *