अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- बीते लंबे समय से विकास खंड में मोबाइल टॉवर पर हो रही चोरियों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। एसपी कार्तिकेयन के ने गुरुवार को आजाद नगर थाने पर आकर चोरी को ट्रेस की सूचना पत्रकार वार्ता कर की। एसपी ने बताया कि चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आजाद नगर थाना प्रभारी जनक सिह के साथ उनकी टीम ने चोरों को पकड़ा है उनसे करीब 12 लाख का मोबाइल टॉवर चोरी का माल जप्त किया गया है। एसपी ने आजाद नगर पुलिस की बड़ी सफलता पर 10 हजार के इनाम आजाद नगर पुलिस को देने की घोषणा की। Post navigation बकरी मारने पर पत्नी जेल मे ओर इधर पति की कर दी हत्या अतिक्रमण कर्ता ने किया अपशब्दो का इस्तेमाल ; तो इस तरह भडकी तहसीलदार