अलीराजपुर Live के लिए जोबट से पारससिंह भदोरिया की EXCLUSIVE रिपोर्ट अलीराजपुर जिले मे छोटी छोटी बातों पर इंसानी जान कैसै ले ली जाती है यह ताजा मामला सामने आया है जोबट थाने के बड़ा गुढा गांव मे 4 मार्च को चंदरसिंह नामक शख्स के खेत मे किसी की बकरी घुस आई थी जिसे पत्थर मारकर चंदरसिंह की पत्नी सनबाई ने पति के साथ भगाने की कोशिश । इस दोरान बकरी को पत्थर लगा ओर उसकी मोत हुईं । परपंरा के अनुसार पंचायत बैठी ओर निपटारा करने का प्रयास किया गया मगर बात नहीं बनी । इसी बीच बकरी मालिक ने जोबट थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद चंदरसिंह की पत्नी सनबाई को कल जोबट पुलिस ने गिरफ्तार कर कोट॔ मे पेश किया जहां कोट॔ ने उसे जेल भेजने के आदेश दिये । इधर चंदरसिंह के साथ करीब 6 लोगों ने लाठी – हाथ – घुसो से जमकर पिटाई की जिसकी रिपोर्ट नामजद दिलिप ओर उसके 5 अन्य साथियों के नाम से चंदरसिंह ने लिखवाई । मेडीकल परीक्षण के बाद चंदरसिंह को जिला अस्पताल अलीराजपुर रैफर किया गया जहां उपचार के दोरान उसकी मोत हो गयी । एसपी अलीराजपुर कार्तिकेयन के ने मोत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले मे धारा 302 बढाई जायेगी ओर आरोपीयो की गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जायेगी । Post navigation लहसुन से भरे आइशर पलटा, तीन घायल टॉवर बैटरी चोरों का गिरोह पकड़ा, एसपी ने की 10 हजार इनाम की घोषणा